रिवालसर में एनसीसी भर्ती का सफल आयोजन, 56 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 रिवालसर में एनसीसी भर्ती का सफल आयोजन, 56 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


रिवालसर : अजय सूर्या /

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वर्ष 2026-27 सत्र हेतु नई भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस भर्ती में कक्षा नौवीं के 56 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई, जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी से पहुंचे सूबेदार प्रगट सिंह एवं हवलदार मालिक ने बताया कि चयनित कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सामाजिक सेवा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में रक्षा सेवाओं सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपेक्षा की गई कि वे एनसीसी के आदर्शों का पालन करते हुए देश और समाज की सेवा में अपना योगदान देंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने एनसीसी अधिकारियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार