मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मंडी ने आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से इंटक ने उठाई यह मांग


मंडी : अजय सूर्या /

सुक्खू सरकार से इंटक पदाधिकारियों के साथ आधिकारिक बैठक की भी रखी मांग

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस यानी इंटक ने केंद्र की मोदी सरकार 4 नए श्रम कानूनों को समाप्त कर, 29 पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने की गुहार लगाई है। इंटक का कहना है कि केंद्र द्वारा बनाने गए नए कानून मजदूर विरोधी हैं और पीएम मोदी को 1 मई 2026 को मजदूर दिवस के मौके पर यह कानून खत्म करने की घोषण कर पूरे देशभर के मजदूरों को राहत देनी चाहिए। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंटक राज्य उपाध्यक्ष वाईपी कपूर ने कहा कि इन 4 लेबर कोड़ के लागू होने से मजदरों को अपनी यूनियनों का गठन करना मुश्किल हो गया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की आर्थिकी का हलवा देते हुए केंद्र से मनरेगा के लिए प्रदेश की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी को 20 प्रतिशत करने की भी गुहार लगाई है। 


 वहीं इस मौके पर इंटक राज्य उपाध्यक्ष प्रदेश की सुक्खू सरकार से खफा भी नजर आए। वाईपी कपूर ने कहा कि पिछले तीन सालों से सुक्खू सरकार ने इंटक पदाधिकारियों के साथ एक भी अधिकारिक बैठक की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द बैठक की मांग उठाई है, ताकि मजदूरों के डीए, दैनिक मजदूरी और मनरेगा मजदूरों की मांगों चर्चा की जा सके। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित