आयोजकों की मेहनत देख गदगद हुए घनश्याम शर्मा, मनियाडा मेला कमेटी को भेंट की 11,000 की राशि

 आयोजकों की मेहनत देख गदगद हुए घनश्याम शर्मा, मनियाडा मेला कमेटी को भेंट की 11,000 की राशि


मनियाडा (पंचरुखी)

छिंज मेला मनियाडा-2026 की सांस्कृतिक संध्या (स्टार नाइट) बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश के पूजन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाजसेविका बीना श्रीवास्तव का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें सभी प्यार से बीबी जी कहते हैं, उनका सानिध्य और आशीर्वाद हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंच पर बीबी जी की उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन की हृदय से सराहना की।

घनश्याम शर्मा ने इस सफल और अनुशासित आयोजन के लिए मेला कमेटी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध हिमाचली संस्कृति को संरक्षण मिलता है। उन्होंने कमेटी प्रधान पवन सुत और उनकी पूरी टीम के कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना गर्व की बात है।

कमेटी के उत्साह को देखते हुए घनश्याम शर्मा ने अपनी ओर से 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने मंच से वादा किया कि आने वाले समय में इस मेले को और भी विशाल रूप देने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कलाकारों द्वारा दिए गए नशा मुक्ति के संदेश को भी समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर संरक्षक टीम से सुरेश शर्मा, मास्टर देश राज, आशा वर्मा, अशोक शर्मा, कुलदीप सूद, कैप्टन प्रेम चंद, राजेश शर्मा, बलदेव चंद, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण, डॉ मेहर चंद, रजिन्दर शर्मा, कल्याण कंवर, रघुवीर शर्मा और व्यापार मंडल के स्वर्ण सिंह, रवि कुमार, कुलदीप शर्मा, राहुल, आर के, अनू राज, धीरज, संजू, वल्लो मेहरा, सुन्हा, काला सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,