नशे के खिलाफ कार्रवाई मे सी आई ए की टीम ने 12.12 ग्राम चिट्टा बरामद

 नशे के खिलाफ कार्रवाई मे सी आई ए की टीम ने 12.12 ग्राम चिट्टा बरामद


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की l विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने राजा का बाग बावा दित्तामल शोरूम के सामने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान विशाल मसीह पुत्र सोनू मसीह निवासी जगदेव खुर्द, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई हैl यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने नूरपुर में देते हुए बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल मसीह निवासी अमृतसर पंजाब के गांव जगदेव खुर्द तहसील अजनाला का निवासी है और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की नगलाहड़ औद्योगिक क्षेत्र में अंग्रेजी दवाई कंपनी में कार्यरत है जो अमृतसर से ट्रांसफर करके यहां इस कंपनी में आया थाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक