एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई; 6.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार।

 एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई; 6.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार।


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ मोके पर हिरासत में लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई है जिसमें बताया गया है कि नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान सीआईए नूरपुर ने कंडवाल पुलिस चौकी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 6.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ l मौके पर गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय दानियाल उर्फ मंजू (उम्र 44 वर्ष)निवासी: गांव जेंट, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) है l पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर: HP 38 E 1151 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क के अन्य स्रोतों का पता लगाया जा सके!_

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार