अध्यापिका वीना राणा सेवानिवृत्त, विद्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित !

 अध्यापिका वीना राणा सेवानिवृत्त, विद्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित !


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /

 विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत सीआरसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन की वरिष्ठ अध्यापिका वीना राणा आज विधिवत रूप से सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उनके लंबे शिक्षण योगदान को सराहा और याद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीना राणा ने अपने शिक्षण करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में सरस्वती विद्या मंदिर, फतेहपुर से की थी। इसके पश्चात वर्ष 2001 में उन्होंने विवेकानंद मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजा का तालाब में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ किया, जहां 26 अगस्त 2012 तक उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। 27 अगस्त 2012 को उन्होंने सीआरसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में कार्यभार संभाला और यहां लंबे समय तक निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ ने वीना राणा को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि उनके पति जरनैल सिंह राणा भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1983 में एक निजी विद्यालय में कला अध्यापक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1988 में उनकी नियुक्ति सरकारी सेवा में हुई और वर्ष 2018 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ोली से इतिहास के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए।

इस मौके पर सेवानिवृत्त अध्यापिका वीना राणा एवं उनके पति जरनैल सिंह राणा ने विद्यालय को इन्वर्टर की व्यवस्था के लिए 23,000 रुपये का चेक प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को भेंट किया, जिसकी सभी ने सराहना की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में