आग से बचाने के लिए वन विभाग ने उठाए उचित कदम डी एफ ओ संदीप कोहली

 आग से बचाने के लिए वन विभाग ने उठाए उचित कदम डी एफ ओ संदीप कोहली 


नूरपुर : विनय महाजन /

 वन मंडल नूरपुर के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र के वनों को आग से बचाने के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है । वनों को आग से बचाने बारे नूरपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया है और फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।इस बारे डीएफओ नूरपुर संदीप कोहली ने पत्रकारों को बताया कि इस बार गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए वनों को आग से बचाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है । उन्होंने बताया कि वन मंडल नूरपुर में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो गया है जोकि 15 जुलाई तक चलेगा और इस दौरान फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।इसमें कुल 82 फॉरेस्ट बिट्स है जिसमें आग की दृष्टि से 34 अति संवेदनशील तथा 15 संवेदनशील है।

उन्होंने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए नूरपुर में कंट्रोल रूम बनाया है और वन रेंजों में पांच फायर फाइटिंग टास्क फोर्स की टीमें बनाई गई है और वन मंडल स्तर पर एक रिजर्व टास्क फोर्स टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार जिलाधीश कांगड़ा द्वारा वन मंडल नूरपुर को एक करीब 115 आपदा मित्र दिए है जोकि वनों को आग से बचाने में मदद करेंगे।उन्होंने बताया कि इस बार जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग ने काफी तैयारियां की है जिसमें जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर फाइटिंग सामान लिया है जिसमें फायर प्रूफ ड्रेस व अन्य साजो सामान लिया है जिसमें ड्रोन भी शामिल है जिससे आग प्रभावित वन क्षेत्रों में नजर रखी जाएगी।डीएफओ नूरपुर संदीप कोहली ने लोगों से वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग की अपील की है ताकि वनों संपदा को आग से बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक