मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए एक्सियन अजय शर्मा,

 मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए एक्सियन अजय शर्मा, 

ज्वाली में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला प्रतिफल


ज्वाली 

जल शक्ति विभाग ज्वाली में पिछले करीब चार वर्षों से अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत ई. अजय शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड काउंसिल द्वारा नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

ई. अजय शर्मा को यह सम्मान मिलने पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर है। क्षेत्र के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे ज्वाली क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

गौरतलब है कि ई. अजय शर्मा ने ज्वाली में अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कई महत्वपूर्ण पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं को गति दी। इनमें नगरोटा सूरियां पेयजल योजना, ज्वाली पेयजल परियोजना तथा ज्वाली में लगभग 30 वर्षों से लंबित विश्रामगृह का निर्माण शामिल है। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी बड़ी समस्या के समाधान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उनकी कार्यशैली और सक्रियता के चलते आज ज्वाली क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों में लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। इससे पहले भी उनका कार्यकाल जनजातीय क्षेत्रों में रहा है, जहां उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी सराहा जाता है। ई. अजय शर्मा सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो उनकी एक विशेष पहचान मानी जाती है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन