संदेश

उतर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवती से दुष्कर्म आरोपी की जबरन कराईं शादी, रेप पीड़िता ने रो रो कर मंत्री नरेंद्र कश्यप से लगाई न्याय की गुहार

चित्र
युवती से दुष्कर्म आरोपी की जबरन कराईं शादी, रेप पीड़िता ने रो रो कर मंत्री नरेंद्र कश्यप से लगाई न्याय की गुहार  युवक से हुई दोस्ती उसने किया दुष्कर्म दबाव बना कर करा दी शादी, शादी उपरांत ससुर व पति के भाई ने भी किया दुष्कर्म का प्रयास दर दर भटक रही नहीं मिल रहा न्याय रोते रोते बोल रही अयोध्या जनपद की रहने वाली युवती  आपको बता दें कि अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और सपा नेता पर इसका आरोप लगने के बाद रविवार को पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उसके घर पहुंचा हुआ था। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद जब बीजेपी नेता प्रेस वार्ता कर रहे थे, तभी एक युवती वहां पहुंची और अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर जब पुलिस ने युवक को पकड़ा तो दबाव बनाकर उन दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई। शादी के बाद वह उसके साथ दिल्ली चली गई जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था। दिल्ली ले जाने के बाद आरोपी युवक के भाई और पिता ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। इसकी शिकायत...

दिल्ली, नाले में बही बच्चे संग महिला ने मरने के बाद भी मासूम का हाथ नहीं छोड़ा

चित्र
दिल्ली, नाले में बही बच्चे संग महिला ने मरने के बाद भी मासूम का हाथ नहीं छोड़ा   दिल्ली के यूपी की बॉर्डर से सटे गाजीपुर इलाके की खोड़ा कॉलोनी में भी जगह-जगह पानी भर गया. जलजमाव इस कदर था कि यह समझना मुश्किल था कि सड़क कहां है और नाला, नाली या गटर कहां है। बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे सब्जी खरीदकर लौटती तनुजा अपने हाथ में बेटे प्रियांश की उंगली पकड़े थी और पानी में रास्ता तलाशते हुए घर की ओर बढ़ रही थी. अचानक तनुजा के हाथ से बेटे की उंगली छूटी और वह एक ऐसे नाले में जा गिरा जो ऊपर से दिखाई नहीं दे रहा था. पानी में सड़क और नाला एक जैसे दिखाई दे रहे थे. जैसे ही प्रियांश नाले में गिरा तनुजा बिना देर किए खुद भी नाले में कूद गई. नाले में पानी का इतना तेज बहाव था कि वे उसमें जल्द ही लापता हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मां-बेटे को बचाने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद दमकल विभाग की डिजास्टर यूनिट को घटना की सूचना दी गई. घंटों बाद रात में 11 बजे दोनों के शव लगभग 500 मीटर दूर बरामद किए गए. प्रत्यक्षदर्शी यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि मां मौत के बाद भी ...

महिला ने बीच सड़क में पति को पीटा, वीडियो वायरल, पत्नी कहा मेरी कमाई खाते हो

चित्र
महिला ने बीच सड़क में पति को पीटा, वीडियो वायरल, पत्नी कहा मेरी कमाई खाते हो  हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है. कथित तौर पर ये वीडियो यूपी के बहराइच का है. इसमें एक महिला बीच सड़क पर अपने पति का कॉलर पकड़कर उसकी खूब पिटाई कर रही है। इस दौरान उसका पति कहता है- 'महिला थाना चल लो. इसपर वह कहती है- क्यों जाऊं महिला थाना, मेरी कमाई खाता है, मुझ ही पर हुकुम चलाता है.' ये बोलते हुए वह उसे तड़ातड़ थप्पड़ मार रही है. वह आसपास लोगों से कहती है - 'वीडियो रिकॉर्ड करो इसका;. दोनों के बीच ये क्लेश किस बात को लेकर हो रहा है ये तो समझ नहीं आता लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से लोग महिला को काफी भला बुरा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मैं हैरान हूं , ये इसे पब्लिक में इतना पीट रही है, अकेले में क्या करती होगी.' एक अन्य ने लिखा- 'ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा है कि आप शादी ही न करें. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अगर यहां मर्द की जगह औरत होती तो तमाशा न देख रहे होते और औरत को पीटने वाले को कूट देते. वे कहते कि औरतें सुरक्षित नहीं हैं।

मोबाइल के कारण हुआ घर में दर्दनाक हादसा,4 बच्चों की मौत,6 लोग गंभीर रूप से घायल

चित्र
मोबाइल के कारण हुआ घर में दर्दनाक हादसा,4 बच्चों की मौत,6 लोग गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी का पूरा परिवार जनता कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहता था. जॉनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. होली की वजह से वह शनिवार को अपने घर पर ही था और उसकी पत्नी बबीता खाना बना रही थी. वहीं उसकी बेटी सारिका (10), निहारिक (8), बेटा गोलू (6) और बेटा कालू (5) कमरे में मौजूद थे। इलाज के दौरान निहरिक और कालू ने दम तोड़ दिया और बाकी सभी का इलाज चल रहा था, लेकिन सुबह होने तक आग में झुलसे अन्य दो बच्चों ने भी अपनी जान गंवा दी. पति-पत्नी की स्थिति नाजुक बताई है परिजन संजीव ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था और वो अचानक फट गया. इसके बाद पूरा परिवार झुलस गया. इसमें माता-पिता और चार बच्चे शामिल थे. वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि अचानक धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई. इसके बाद सभी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में इधर उधर भागे और झुलस गए। यह घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी की है. यह घटना शनिवार देर रात को हुई।   स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर कुछ कॉमन ग...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: