1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि

 1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं


कांग्रेस भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहती है : डॉ. राजीव बिंदल

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी देश में नकारात्मक माहौल बनाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर रही है। इसी विषय पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत विशाल पदयात्राओं का आयोजन करेगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के एसआईआर विरोध से अनेक गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राजनीतिक रवैये से देश में बांग्लादेश जैसे अस्थिर हालात पैदा होने की आशंका बढ़ती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करवाना चाहती है? यदि ऐसा नहीं है तो कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूचियों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर उसकी वास्तविक आपत्तियां क्या हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें शामिल न रहे। साथ ही किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से इस विषय पर तथ्यात्मक और स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

डॉ. बिंदल ने बताया कि 1 नवंबर को शिमला संसदीय क्षेत्र की विशाल पदयात्रा शिमला में आयोजित की जाएगी, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा धर्मशाला में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार 4 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर तथा विधायक रणधीर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

डॉ. बिंदल ने बताया कि 4 नवंबर को मंडी संसदीय क्षेत्र की विशाल पदयात्रा मंडी में आयोजित होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा विधायक अनिल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। चुनाव आयोग की संवैधानिक भूमिका का सम्मान करना और मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों और भाजपा के पक्ष को जनता के सामने रखने के लिए ये पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

डॉ. बिंदल ने बताया कि चारों संसदीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पदयात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठनात्मक स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियां जारी हैं।

उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के माध्यम से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज