कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया 

Fatehpur Baljeet Thakur 



देहरी। कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल, देहरी में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व को प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दशहरा पर्व पर आधारित नाटक, रोल प्ले तथा स्टोरी नैरेशन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नाटक के माध्यम से भगवान श्रीराम की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रोल प्ले के जरिए बच्चों ने विभिन्न पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, वहीं स्टोरी नैरेशन के माध्यम से दशहरा से जुड़ी पौराणिक कथाओं और उनके नैतिक संदेशों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


विद्यालय के संचालक श्री वासु सोनी ने विद्यार्थियों को दशहरा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। वहीं, उप-प्रधानाचार्या सुश्री साक्षी महाजन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और सकारात्मक संदेशों से भरपूर रहा।


कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल, देहरी में आयोजित इस दशहरा उत्सव ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरणादायक संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित