चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


दिनांक 14.10.2026 को पुलिस थाना भुंतर में नैनो कार चोरी होने के संबंध में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था । शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी नैनो कार दिनांक 13.10.2026 को रात लगभग 8:00 बजे छोटी शमशी स्थित अपने घर के बाहर खड़ी की थी । अगले दिन सुबह लगभग 7:00 बजे कार वहां से गायब पाई गई, जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई ।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने  आज दिनांक 15.10.2026 को 24 व 30 वर्ष आयु के दो आरोपियों, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 15.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल