सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से प्रो. अनुपमा सिंह की शिष्टाचार भेंट, जनहित एवं जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा कांगड़ा

 सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से प्रो. अनुपमा सिंह की शिष्टाचार भेंट, जनहित एवं जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

कांगड़ा


प्रो. अनुपमा सिंह ने कल कांगड़ा से माननीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। मुलाकात के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं, जनकल्याण से जुड़े विषयों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. राजीव भारद्वाज के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के बीच संवाद जनसमस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।चर्चा के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, आम नागरिकों की अपेक्षाओं तथा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के कल्याण से संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और समाज के व्यापक हित में मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।इस मुलाकात के दौरान सिकंदर औक्टा जी, प्रभाग अध्यक्ष, तथा पवन शर्मा जी, मंडी भाग अध्यक्ष, भी उपस्थित रहे।प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी सुनिश्चित होती है, जब आम नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जाए। जनसंवाद, जनभागीदारी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका के माध्यम से जनकल्याणकारी प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर उठाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


प्रो. अनुपमा सिंह

मंडी, हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम