रिवालसर में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा

 रिवालसर में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा

समर्थ-2026 के तहत उप तहसील परिसर रिवालसर में हुआ अभ्यास, विभिन्न विभागों ने किया बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन

अजय सूर्या मंडी रिवालसर।


अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर में समर्थ-2026 के अंतर्गत भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उप तहसील रिवालसर परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत रिवालसर, अग्निशमन केंद्र, ग्राम पंचायत रिवालसर तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान भूकंप और आग जैसी आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का व्यावहारिक अभ्यास किया गया।

आपदा के समय त्वरित कार्रवाई पर जोर

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए विभागीय तैयारियों को मजबूत बनाना रहा। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई, बचाव कार्यों के संचालन और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार रिवालसर ने अभ्यास में भाग लेने वाले सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जन-धन की हानि को कम करने के लिए समय रहते तैयारी, सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में उन्होंने मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी जनसुरक्षा तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए इसी तरह सक्रिय सहभागिता एवं आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

बाइट : नायब तहसीलदार रिवालसर कृष्ण चंद शर्मा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम