विद्युत मंडल नूरपुर विश्राम गृह जसूर में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेगा ‘सेवा सेतु’ पंजीकरण शिविर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए उपभोक्ताओं को किया जाएगा जागरूक

 विद्युत मंडल नूरपुर विश्राम गृह जसूर में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेगा ‘सेवा सेतु’ पंजीकरण शिविर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए उपभोक्ताओं को किया जाएगा जागरूक

एक ही स्थान पर मिलेगी बैंकों से सोलर लोन की जानकारी


विद्युत मंडल नूरपुर विश्राम गृह जसूर में 13 से 15 अक्टूबर तक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तीन दिवसीय ‘सेवा सेतु’ जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का विद्युत मंडल नूरपुर यह शिविर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को तकनीकी व वित्तीय जानकारी देने के लिए लगाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा।

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि शिविर में योजना के लिए मौके पर ही पंजीकरण करवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां विभागीय तकनीकी सहायक राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करेंगे। सरकार द्वारा सूचीबद्ध सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उपभोक्ता अपनी छत की क्षमता के अनुसार संयंत्र की क्षमता, लागत, उपकरणों की वारंटी और नेट मीटरिंग की जानकारी ले सकेंगे।

शिविर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण और पात्रता संबंधी जानकारी देंगे।

योजना परामर्श डेस्क पर केंद्रीय अनुदान, पात्रता के नियमों और नेट मीटरिंग के लाभ भी समझाए जाएंगे। विकास ठाकुर ने नूरपुर शहर और आसपास के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं में सुविधा के लिए उपभोक्ता अपना नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड साथ लाएं।

योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली बिल में बचत की जा सकती है। अतिरिक्त बिजली निर्धारित नियमों के अनुसार विद्युत ग्रिड में भेजने की सुविधा भी मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल