एशियन गेम्स 2026 में तिरंगे के साथ भारत का जोश

 एशियन गेम्स 2026 में तिरंगे के साथ भारत का जोश

प्रदेश के खेल मंत्री, उपमुख्य सचेतक एवं विधायकों ने किया भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन


धर्मशाला, एशियन गेम्स 2026 के तहत जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए हॉकी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री  यादविन्द्र गोमा, उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक  केवल सिंह पठानिया, विधायक  कमलेश ठाकुर एवं विधायक  विवेक शर्मा सहित परिवारजनों ने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय हॉकी टीम का उत्साहवर्धन किया।

विदेश की धरती पर हाथों में तिरंगा, सिर पर हिमाचली टोपी और दिल में देशभक्ति का जज़्बा इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय खिलाड़ियों को पूरे जोश और जुनून के साथ मैदान पर खेलते देखकर सभी ने उनका उत्साह बढ़ाया तथा देश की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि पर यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया सहित सभी ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह शानदार उपलब्धि पूरे देश और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ने तथा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है

उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा दुनिया के हर मैदान में इसी तरह शान से लहराता रहे और हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते रहें, यही सभी देशवासियों की कामना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना