नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन का पलटवार भाजपा नगर पार्षदों पर

 नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन का पलटवार भाजपा नगर पार्षदों पर 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने आज भाजपा पार्षदों के आरोपों पर पलटवार किया। नीति महाजन ने कहा कि नगर परिषद द्वारा जारी किए गए सभी टेंडर ऑनलाइन किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि संबंधित विकास कार्यों के टेंडर जारी करने से पहले उनकी जानकारी दो समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई गई थी।नीति महाजन ने भाजपा पार्षदों से सवाल किया कि यदि वे पारदर्शिता की बात कर रहे हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया के बारे में भी बताना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में पहले अंदरखाते काम आवंटित किए जाते थे और बाद में टेंडर लगाए जाते थे। उन्होंने सवाल किया कि उस समयपारदर्शिता की बात क्यों नहीं उठाई जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी lस्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2022 में प्राप्त धनराशि का मुद्दा उठाए जाने पर नीति महाजन ने कहा कि उस समय नगर परिषद की कमान भाजपा के पास थी। उन्होंने सवाल किया कि यदि धनराशि वर्ष 2022 में ही उपलब्ध हो गई थी, तो भाजपा के कार्यकाल में इन कार्यों को पूरा क्यों नहीं करवाया गया? उन्होंने कहा कि वर्तमान नगर परिषद कमेटी को बने अभी लगभग तीन महीने ही हुए हैं, इसलिए पुराने कार्यों को लेकर भी सवालों के जवाब पूर्व कार्यकाल के प्रतिनिधियों को देने चाहिए।

नीति महाजन ने कहा कि यदि भाजपा पार्षद पुराने कार्यकाल में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वह भी भाजपा के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की प्रक्रिया और उनमें अपनाई गई पारदर्शिता को सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।

अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर नगर परिषद नूरपुर में टेंडर प्रक्रिया को लेकर भाजपा पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ भाजपा पार्षद टेंडर रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने और लंबित कार्यों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष ने टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होने और पूर्व कार्यकाल में लंबित रहे कार्यों को लेकर सवाल उठाए हैं।अब देखना होगा कि एसडीएम नूरपुर को सौंपे गए ज्ञापन के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और टेंडर प्रक्रिया तथा लंबित शौचालय निर्माण कार्यों को लेकर क्या स्थिति स्पष्ट होती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित