करवाचौथ व्रत को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पूरा चंबा बाज़ार महिलाओं से भरा हुआ है

करवाचौथ व्रत को लेकर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पूरा  चंबा बाज़ार महिलाओं से भरा हुआ है 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना... सुहाग की सलामती के लिए आस्था और प्रेम का पर्व करवाचौथ। इस त्योहार को लेकर चंबा जिला के बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है।


करवाचौथ के व्रत से पहले खरीददारी करने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रही हैं। कोई अपने लिए साज-श्रृंगार का सामान खरीद रही है, तो कोई पूजा और व्रत से जुड़ी सामग्री की खरीददारी में जुटी है। महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका असर बाजारों में भी नजर आ रहा है। त्योहार के चलते दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आई है।

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोलती हैं। इस बार करवाचौथ को लेकर चंबा के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। व्रत से पहले महिलाएं कपड़ों, चूड़ियों, मेहंदी, सौंदर्य प्रसाधनों और पूजा सामग्री की खरीददारी कर रही हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बाजार में खरीददारी करने पहुंची महिलाओं में करवाचौथ को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ महिलाएं पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो कई ऐसी सुहागिन महिलाएं भी हैं, जो पिछले 50, वर्षों से अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इस परंपरा को निभाती आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ उनके लिए केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित