संदेश

अवैध खनन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला किया दर्ज

चित्र
अवैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला किया दर्ज फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  आपको बता दें पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने इंदौरा के तहत पड़ते मण्ड में अबैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चारों बाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इस बारे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मण्ड में दस्तक देते हुए अबैध खनन में जुटी एक JCB व तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर चारो बाहनों के चालकों में जसविन्दर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह , लतीफ हुसैन पुत्र बिल्ला खान ,नासिर पुत्र जुममादीन व सुखजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है । उंन्होने कहा अबैध खनन के खिलाफ छेड़े गए अभियान को आने बाले समय में और गति दी जाएगी।

अवैध खनन के खिलाफ मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

चित्र
अवैध खनन के खिलाफ  मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी ऊना:-         अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से जारी है। इसमें प्रशासन के लिए सटीक और प्रभावी कार्रवाई में ड्रोन टेक्नोलॉजी मददगार साबित हो रही है। गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम निगरानी के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसमें हाई-टेक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, जो हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। इससे निगरानी और कार्रवाई को और भी तेज धार मिली है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को ऊना जिले में पूरे प्रभावी तरीके से लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी तरीके से चालू रहेगी। उन्होंने ऊना जिले क...

जिला प्रशासन ऊना की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी

चित्र
जिला प्रशासन ऊना की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी ‘अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उठाएगा प्रशासन’ उपायुक्त बोले - किसी को बख्शा नहीं जाएगा ऊना:   जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में मंगलवार को जिले में औचक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को स्वां नदी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की। इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार तथा एसएचओ मैहतपुर मस्तराम नाइक समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने अपनी करर्रवाई को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई के दौरान खानपुर, फतेहपुर, संतोषगढ़ और बथड़ी क्षेत्रों में 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त किए गए । इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: