संदेश

‌‌‌ हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

चित्र
  आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत जालग (जयसिंहपुर),  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के जालग में आयोजित दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने शहीद एएसआई मोहन सिंह को नमन किया और उनके देशप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को राष्ट्र सेवा और खेल भावना के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी।  विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए मं...

भव्य शोभायात्रा के साथ 18 अक्तूबर से शुरू होगा जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव

चित्र
  भव्य शोभायात्रा के साथ 18 अक्तूबर से शुरू होगा जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव आयुष मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे शुभारंभ जयसिंहपुर, जयसिंहपुर का राज्यस्तरीय दशहरा उत्सव रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दशहरा कमेटी की ओर से उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर जयसिंहपुर विश्राम गृह से दशहरा कलामंच तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान आयुष मंत्री यादविंदर गोमा जयसिंहपुर बस स्टैंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और दशहरा कलामंच पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में डॉ. गगन मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अंजली नायक , पूनम भारद्वाज, नीतीश राजपूत, अजय कुमार और सिराज ठाकुर भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का...

जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय, राजपुर में नवरात्रि उत्सव की धूम

चित्र
  जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय, राजपुर में नवरात्रि उत्सव की धूम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय, राजपुर में नवरात्रि उत्सव बड़े उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत बी.कॉम. विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवरात्रि नृत्य, पौराणिक अभिनय, नवरात्रि थीम पर मंडला कढ़ाई तथा फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और नवरात्रि की परंपराओं को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। पौराणिक अभिनय में महिषासुर वध और रक्तबीज के संहार जैसे प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर भारतीय पौराणिक कथाओं को जीवंत किया गया। वहीं, नवरात्रि थीम पर मंडला कढ़ाई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कपड़े पर धागों से देवी के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे प्रेरित सुंदर कलाकृतियाँ बनाकर अपनी हस्तकला का परिचय दिया। फेस ...

शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा

चित्र
शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा  जसूर : राकेश शर्मा / शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा ! इस उपलक्ष्य पर शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कलशों में पवित्र जल भरकर भजन कीर्तन करते हुए नगर परिक्रमा के लिए विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ! इस दौरान समूचा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग गया ! शिव मंडल छतरोली एवं कथा आयोजकों ईश्वर दास, प्रभात सिंह, करतार सिंह,बाल कृष्ण,केवल कृष्ण, देस राज,नरेंद्र शर्मा,दीप राज, राकेश कुमार,अश्वनी शर्मा, विपन शर्मा, महिंदर सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश चौधरी आदि ने बताया कि कथा रविवार को 12 बजे से लेकर चार बजे तक 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी ! 24 अक्टूबर को कथा का भोग डाला जायेगा इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा ! कथा व्यास बैष्णव विरक्त मंडल के श्रीमहंत सुश्री अमृतलता दास जी महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का बखान करेंगे ! शिव मंडल सदस्यों ने क्षेत...

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

चित्र
  प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन शिक्षकों के लिए गरबा एवं डांडिया नाइट का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।पारंपरिक डांडिया परिधानों में सजे शिक्षकों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संगीत की मधुर लय और डांडिया की खनक ने सभी के मन में खुशी, एकता और आपसी सौहार्द का भाव भर दिया।विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. रीचा महाजन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू परमार ने भी शिक्षकों के साथ उत्सव में भाग लिया और इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियों से हटकर मनोरंजन, आपसी मेल-जोल और एक-दूसरे के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने का अवसर प्रदान करना था। नृत्य एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम के बाद सभी शिक्षकों ...

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग

चित्र
  बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का सफल आयोजन; वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जिज्ञासा को मिला नया मंच मेहला (चंबा) : जितेन्द्र खन्ना / राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहला, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) में 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन उत्साह, उमंग और वैज्ञानिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में 394 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी के प्रधानाचार्य  अजय चौहान ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा जिज्ञासा, प्रयोग और खोज के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में उप निदेशक, उच्च शिक्षा, चंबा विकास महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों की वैज्ञानिक गतिविधियों और सीखने के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की...

चंबा का चर्चित नेगी राम हत्याकांड फिर गरमाया, जांच से असंतुष्ट परिजनों ने DC से लगाई न्याय की गुहार

चित्र
   चंबा का चर्चित नेगी राम हत्याकांड फिर गरमाया, जांच से असंतुष्ट परिजनों ने DC से लगाई न्याय की गुहार चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में हुए नेगी राम हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने उपायुक्त चंबा से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग उठाई है। परिजनों ने अपनी चिंताओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए मामले की जांच को गंभीरता से लेने की अपील की। उनका कहना है कि हत्याकांड से जुड़े मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके। नेगी राम हत्याकांड को लेकर परिजनों द्वारा उपायुक्त चंबा के समक्ष अपनी मांग रखने के बाद अब मामले की जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। परिजन इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: चंबा ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

चित्र
  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: चंबा ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा सदर ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से यह ज्ञापन उपायुक्त चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा सदर के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिए गए मताधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समानता के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं और जनता का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तम...

उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की 67वीं राज्य स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की 67वीं राज्य स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन एवं शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की 67वीं राज्य स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (मेजर गेम्स) का शुभारंभ आज जिला चंबा में हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल सहित प्रमुख खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और रग्बी को शामिल किया गया है। विभिन्न...

विधायक नीरज बोले—नगर परिषद पर कांग्रेस का ही रहेगा कब्जा, आपसी मतभेद जल्द होंगे दूर

चित्र
  विधायक नीरज बोले—नगर परिषद पर कांग्रेस का ही रहेगा कब्जा, आपसी मतभेद जल्द होंगे दूर चंबा : जितेन्द्र खन्ना / नगर परिषद चंबा में सियासी समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद के एक पार्षद द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटनाक्रम के बीच विधायक नीरज ने मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि नगर परिषद चंबा पर कांग्रेस का ही कब्जा बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का पलड़ा भारी है और पार्टी के भीतर चल रहे आपसी मतभेदों को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। विधायक नीरज ने भरोसा जताया कि पार्टी कार्यकर्ता और पार्षद आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पार्षद के कांग्रेस छोड़ने से नगर परिषद में पार्टी की स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। नगर परिषद चंबा में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आगामी दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें नगर परिषद के बदलते समीकरणों और पार्षदों के रुख पर टिकी हैं। हालां...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ का आयोजन

चित्र
  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ का आयोजन जयपुर : राकेश शर्मा /  राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘जोश’ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के नूरपुर ब्लॉक की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्रीमती रीना गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया तथा विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार द्वारा श्रीमती रीना गुप्ता के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। श्रीमती रीना गुप्ता ने ‘जोश’ अभियान के अंतर्गत युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से टीबी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सक...

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चित्र
  नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश मे आखिरकार चुनाव कुछ समय पहले जिले बनाने हेतु सरकार द्वारा आयोग का गठन किया जाना प्रदेश में चर्चा का विषय बनाl साथ साथ देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा उम्मीदें भी लगीl आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सुक्खू सरकार ने नए जिलों के गठन पर आयोग बनाकर नया दांव खेला है। वास्तव में यह चुनावी मुद्दा भाजपा सरकार का था लेकिन आपसी लड़ाई के कारण बीजेपी हिमाचल में नए जिलों का गठन नहीं कर सकी उसे समय प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे l राज्य सरकार के इस कदम से वर्षों पुराना राजनीतिक मुद्दा फिर जिंदा हो गया है। वैसे हर सरकार में चुनाव से ठीक पहले नए जिलों का यह मुद्दा चर्चा में आता था, लेकिन आयोग का गठन पहले नहीं हुआ था। इस आयोग को रिपोर्ट देने के लिए छह माह का समय दिया गया है। यानी आगामी चुनाव से पहले राज्य सरकार फैसला भी ले सकती है। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय नए जिले बनाने की तैयारी की चर्चा शुरू हुई थी। वर्...

अधूरी गारंटियों के बीच नए जिलों की कवायद पर सवाल, पहले वादों का हिसाब दे सरकार : प्रो. अनुपमा सिंह

चित्र
  अधूरी गारंटियों के बीच नए जिलों की कवायद पर सवाल, पहले वादों का हिसाब दे सरकार : प्रो. अनुपमा सिंह नए जिलों के गठन से पहले वित्तीय स्थिति, संभावित खर्च और जनता को मिलने वाले लाभ का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित किए जाने के बाद नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच प्रो. अनुपमा सिंह ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई घोषणाओं से पहले चुनावी गारंटियों की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से जनता के समक्ष अपने वादों की पूर्ति का हिसाब रखने की मांग की। प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही केवल नई योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना भी उसकी जिम्मेदारी है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि जब चुनावी गारंटियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो नए जिलों के गठन को प्राथमिकता देने के पीछे सरकार की क्या योजना है। उन्होंने कहा कि नए जिले बनाना अपने आप...

कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल के सूर्यप्रताप सिंह का नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन के लिए चयन

चित्र
  कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल के सूर्यप्रताप सिंह का नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन के लिए चयन ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर सूर्यप्रताप सिंह ने विद्यालय का नाम किया रोशन फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र सूर्यप्रताप सिंह ने ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्र का चयन 35 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित ताइक्वांडो ट्रायल के दौरान हुआ, जिसका आयोजन GSSS हमीरपुर में किया गया था। इस शानदार उपलब्धि के साथ सूर्यप्रताप सिंह ने नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन (SGFI) के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह प्रतियोगिता श्रीनगर में आयोजित होगी। इस उपलब्धि के पीछे छात्र की कड़ी मेहनत, लगन और ताइक्वांडो कोच  भानुप्रताप सिंह का विशेष मार्गदर्शन एवं अथक प्रयास रहा है। कोच के निरंतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन ने छात्र को इस मुकाम तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के संचालक  वासु सोनी, प्रधानाचार्य  मृदुल सोनी तथा उप-प्रधानाचार्या  साक्षी महाजन ने सूर्यप्रताप सिंह और उनके कोच को इस शानदार सफलत...

आईआईटी मंडी में एआईहैक 2026 शुरू, 200 प्रतिभागी दिखाएंगे डेटा एनालिटिक्स का कौशल

चित्र
  आईआईटी मंडी में एआईहैक 2026 शुरू, 200 प्रतिभागी दिखाएंगे डेटा एनालिटिक्स का कौशल तीन दिवसीय हैकाथॉन में 2.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि, उपभोक्ता वित्त की चुनौतियों के समाधान पर होगा मंथन मंडी : अजय सूर्या / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और जापान की AIFUL कॉरपोरेशन के संयुक्त सहयोग से एआईहैक 2026 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक आईआईटी मंडी के कमांद परिसर में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय हैकाथॉन में 200 प्रतिभागी हिस्सा लेकर उपभोक्ता वित्त क्षेत्र की वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों के समाधान विकसित करेंगे। प्रतियोगिता के लिए 2.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। हैकाथॉन का मुख्य विषय ‘उपभोक्ता वित्त में प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स’ है। प्रतिभागी AIFUL कॉरपोरेशन द्वारा उपलब्ध करवाए गए वास्तविक डेटा सेट का उपयोग कर पूर्वानुमान आधारित मॉडल और व्यावहारिक समाधान तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना और उनके तकनीकी एवं प्रबंधकीय कौशल को विकसित करना है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्र...

नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

चित्र
  नूरपुर में भाजपा की बूथ बैठकें संपन्न, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर दिया जोर नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गेही, लगोड़, जसूर और बदूही ग्राम केंद्रों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में नूरपुर प्रभारी सुरेश चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक रणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक...

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 9 माह में 175 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 9 माह में 175 आरोपी गिरफ्तार 103 एनडीपीएस मामले दर्ज, 29.95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने को मंजूरी; 210 शिक्षण संस्थानों के 15,234 विद्यार्थियों को किया जागरूक नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 103 मामले दर्ज कर 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए 17 मामलों में कुल 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 857 रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी प्राप्त की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया है। पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा के अनुसार, दर्ज 103 मामलों में हेरोइन के 71, चरस के 29, चूरा-पोस्त के दो और अफीम का एक मामला शामिल है । इन मामलों में गिरफ्तार किए गए 175 आरोपियों में 160 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। हेरोइन, चरस और अफीम समेत मादक पदार्...

सरकाघाट में स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने करवाई जांच

चित्र
  सरकाघाट में स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने करवाई जांच मंडी : अजय सूर्या / मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के दुर्गापुर में ठेकेदार रांझा राम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने किया। इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में आईजीएमसी शिमला से आए डॉक्टरों सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान निशुल्क दवाइयां और खून की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं, जरूरतमंद छह लोगों को कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर वितरित की गईं। इसके अलावा लोगों को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। डॉ. राहुल राव ने बताया कि आंखों के ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को आईजीएमसी शिमला बुलाया गया है। इन ऑपरेशनों का पूरा खर्च वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वहन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: