जालग क्षेत्र में सड़कों पर खर्च हो रहे 1.30 करोड़ रुपए- यादविंद्र गोमा

 जालग क्षेत्र में सड़कों पर खर्च हो रहे 1.30 करोड़ रुपए- यादविंद्र गोमा

ग्राम पंचायत जालग के लंघा में 12 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन की नींव रखी


पंचरुखी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग इलाके में विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र में सड़कों के सुधार और निर्माण कार्यों पर करीब 1.30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। सलड़ी से द्रमण, सुभाषनगर से सपेहड सहित जालग क्षेत्र की कई सड़कों पर उक्त धनराशि से सड़क कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।


मंत्री आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग क्षेत्र में सामुदायिक भवन लंघा के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।


उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग 12 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा, जिसमें से प्राथमिक तौर पर 3 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। बीते तीन वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के सभी भागों में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।


उन्होंने कहा कि जालग क्षेत्र में ओवरहेड टैंक का निर्माण भी करवाया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय लोगों से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में श्मशान घाट के लिए भी भूमि उपलब्ध करवाने की बात कही गई, ताकि भविष्य में इस दिशा में भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा सकें। रेन शेल्टर का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम से बचाव की सुविधा मिल सकेगी। 


मंत्री ने कहा कि जालग क्षेत्र की सभी प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


इससे पूर्व जोनल कांग्रेस अध्यक्ष ओपी धीमान तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। ओपी धीमान ने सामुदायिक भवन के शिलान्यास के लिए मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।


इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, बीडीओ सिकंदर कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डडवाल, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग