नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता
नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
कथोली, सुकनाड़ा व बासा पंचायतों का नगरोटा सूरियां में बिलय कर नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने कि अधिसूचना के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जनता को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत विभाग के धर्मशाला कार्यालय से प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर वुधवार को अपनी टीम के साथ नगरोटा सूरियां पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के फायदों कि जानकारी देने पहुंचे, लेकिन कथोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी के अलावा केवल पत्रकार ही पंचायत कार्यालय में पहुंचे थे और जागरूक करने आई टीम को बेरंग बापस लौटना पड़ा। निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी ने प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर को सुझाव दिया कि नगर पंचायत के फायदों के बारे जनता को जागरूक करने के लिए बैठक की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाए और बैठक किसी सार्वजनिक स्थल पर रखी जाए। जिससे जनता भी अपनी शिकातें दर्ज करवा सके। कुशल ठाकुर ने सुझाव को मान कर कहा कि बैठक की अगली तारीख शीघ्र ही समाचार पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें