नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

 नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 नगर पंचायत रिवालसर के कनिष्ठ अभियंता को विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति पर उना भेजे जाने से नगर पंचायत पार्षदों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत सचिव को एक ज्ञापन सौंपा।

उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने कहा कि एक महिला कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर लगभग 150 किलोमीटर दूर भेजना न केवल उस कर्मचारी का शोषण है, बल्कि इससे रिवालसर में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनियुक्ति किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा शहरी विकास मंत्री से मांग की कि इस प्रतिनियुक्ति मामले की जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि ऐसे निर्णय सरकार की छवि को भी प्रभावित करते हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों और लोगों ने सरकार से आग्रह किया कि इस प्रतिनियुक्ति आदेश को जल्द से जल्द रद्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो रिवालसर की जनता को धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस सम्बन्ध में सचिव नगर पंचायत ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति को लेकर उच्च अधिकारियों से बात कर ली गई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस संदर्भ में जांच के समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, पार्षद कमल प्रकाश गुप्ता तथा मनोनीत पार्षद यशपाल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग