एसआरएम स्कूल की प्रेक्षा ने पास की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर
एसआरएम स्कूल की प्रेक्षा ने पास की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर
शाहपुर : जनक पटियाल /
शाहपुर उपमंडल के चंगर क्षेत्र हारचकियां स्थित सरस्वती राजमंदिर (एसआरएम) स्कूल की होनहार छात्रा प्रेक्षा चौधरी ने बर्ष 2026 की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रेक्षा गुब्बर गांव की रहने वाली है। उसकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। परिवार और शिक्षकों के अनुसार प्रेक्षा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थी। नियमित अध्ययन ,समय का सही उपयोग करके लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। इसी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होने देशभर भर में होने प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रेक्षा चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसके पिता संजीव कुमार हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता संजोगिता एक स्कूल में शिक्षिका हैं। प्रेक्षा के अनुसार सैनिक स्कूल में प्रवेश उसके बड़े लक्ष्य की ओर पहला महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल के एमडी संजय कुमार और मुख्याध्यापिका मीनाक्षी गुलेरिया ने प्रेक्षा और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि प्रेक्षा इससे पहले " ब्रेन आॅफ हिमाचल " प्रतियोगिता परीक्षा उतीर्ण कर चुकी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें