मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग

मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग


ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध चंबा शहर के प्राचीन मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। इस मार्ग से शहर के लगभग 8 वार्डों के लोग अपने परिजनों की अंतिम यात्रा लेकर गुजरते हैं, किंतु रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


विशेष रूप से चौगान नंबर 3 क्षेत्र के मध्य स्थित वह स्थान, जहां पारंपरिक रूप से अर्थी को विश्राम एवं तर्पण हेतु रखा जाता है, आज बढ़ते अतिक्रमण के कारण अत्यंत संकुचित हो गया है। इससे न केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


पक्का टाला मोहल्ला से मुक्तिधाम ( भगौत क्षेत्र) तक की लगभग आधा किलोमीटर की दूरी वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। वर्षों से इसके सुधार एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, किंतु आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।


हाल ही में हुई वर्षा के कारण श्मशान घाट के समीप स्थित सीढ़ियों एवं मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यह अत्यंत जोखिमपूर्ण बन गया है। वर्तमान स्थिति में अर्थी को ले जाने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है, जहां जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।


चंबा वेलफेयर एसोसिएशन जिला प्रशासन से मांग करता है कि:


मुक्तिधाम मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त किया जाए।


क्षतिग्रस्त मार्ग एवं सीढ़ियों का शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाए।


मार्ग के खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए।


जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक अस्थायी रूप से बैरिकेड्स लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


एसोसिएशन यह भी स्पष्ट करता है कि यह मार्ग केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि चंबा शहर की आस्था, परंपरा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है, जहां हर वर्ग के लोग—राजा से लेकर आम नागरिक तक—अपनी अंतिम यात्रा इसी मार्ग से पूरी करते हैं।


अतः जिला प्रशासन से आग्रह है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।


निवेदकचंबा वेलफेयर एसोसिएशनचंबा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग