खराब मौसम के कारण लडभड़ोल में विदेशी पैराग्लाइडरो की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

 खराब मौसम के कारण लडभड़ोल में विदेशी पैराग्लाइडरो की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित


मंडी : अजय सूर्या /

तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। विदेशी पैराग्लाइडरो की पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है। अलेक्स और युवरा ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए वह रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा में तरफ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम को खराब होता देख पैराग्लाइडरो ने सूझबूझ दिखाई और गोरा गांव के समतल खेतों को देखते हुए वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गांव में अचानक किसी विदेशी पैराग्लाइडर के उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में विदेशी पायलट अलेक्स ने स्थानीय लोगों को बताया कि खराब मौसम के कारण हवा में उड़ान जारी रखना खतरे से खाली नहीं था, इसलिए उसे मजबूरी में यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग