स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर ने जीती

 स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर ने जीती


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली गुरदासपुर के पहलवान सागर व लम्बानाल के पहलवान सोनू तथा छोटी माली होशियारपुर के पहलवान रिंकू व पठानकोट के पहलवान मिंदा के बीच हुई। देर रात तक चली इन कुशतियों को आयोजकों ने बराबरी पर घोषित कर दिया। मेले का आयोजन रविवार को टोडा पीर मन्दिर प्रांगण में किया गया। कुशतियों के आयोजन में भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 21 हज़ार रूपये सहयोग दिया। जबकि पीसी विश्वकर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। 

  मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया। 

 मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 21 हज़ार रुपये व छोटी माली 15 हज़ार रुपये इनाम रखा था। मेले में दर्शकों से अधिक पहलवानों की उपस्थिति देख कर दर्शक भी गदगद हो गए। हर एक कि जुवान पर यही शब्द थे कि इतनी अधिक संख्या में दूसरे राज्यों के पहलवान पहली बार देखे हैं। वहीं कांगड़ा के दीपक ने सभी पहलवानों की कुश्तियां करवा कर पहलवानों को मायूस नहीं होने दिया, वहीं मेला कमेटी के आयोजकों ने भी सभी पहलवानों को आकर्षक नगद इनाम देकर खुश कर दिया। मेला आयोजक सुखपाल गोगी, प्यार सिंह आन्दोरिया, ओंकार सिंह आन्दोरिया, बलबीर सिंह आन्दोरिया, कुशल सिंह आन्दोरिया, रबिन्द्र गुलेरिया, बलकार गुलेरिया, जनमेज सिंह, शमशेर गुलेरिया, भजन सिंह, दबिन्दर सिंह, व कृपाल सिंह ने मेले के सफल आयोजन व बाहर से आए पहलवानों के शांतिपूर्ण सहयोग एवं मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग