हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को गुदाहन गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को गुदाहन गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अजय सूर्या, रिवालसर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को गांव में एक विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ओम श्री शक्ति मां समिति के सौजन्य से आयोजित होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण “पैरों के भार पर बैठने की प्रतियोगिता” होगी, जिसे पद्मासन के नाम से भी जाना जाता है। इस अनोखी प्रतियोगिता में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला व पुरुष—सभी बिना किसी आयु सीमा के भाग ले सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को ₹5000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता को ₹2000 का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति प्रतिभागी ₹200 एंट्री फीस निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन गांव के मध्य में 2 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन के बाद म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में और भी उत्साह देखने को मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में कुल चार गांव भाग ले रहे हैं, जिनमें आयोजक गांव के अलावा सरकीधार, गोभडता और डोह गांव शामिल हैं। आयोजकों ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अपने गांव का प्रतिनिधित्व करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन