संदेश

‌‌‌देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार

चित्र
पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालमपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा प्रियंशी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वानिया ने 92% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा जैस्मिन ने 88% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित स्टाफ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रितु जम्वाल को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल

चित्र
पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी  (हिमाचल मीडिया ब्यूरो दीपक शर्मा) जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत जिला कांगड़ा में विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 07 मई तक प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार प्रधान पद हेतु 1407, उप-प्रधान पद हेतु 1404, वार्ड सदस्य पद हेतु 3295, पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 393 तथा जिला परिषद सदस्य पद हेतु 60 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 6559 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 120 तथा रैत ब्लॉक में 117 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उप-प्रधान पद हेतु प्रागपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 122 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए प्रागपुर ब्लॉक में 339 तथा फतेहपुर ब्लॉक में 303 नामांकन प्राप्त हुए हैं। पंचायत समिति...

बंगाल की जनता ने नकारी ममता, भजपा की जनहित नित्तीयों के ऊपर लगाई मोहर: दिनेश निखिल

चित्र
बंगाल की जनता ने नकारी ममता, भजपा की जनहित नित्तीयों के ऊपर लगाई मोहर: दिनेश निखिल पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की इस जीत का असर साफ देखा जा रहा है। ​ प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार ​भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निखिल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (प्रभारी) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ​उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और संगठन के जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है। ​ "यह जनता की जीत है" ​दिनेश निखिल ने पश्चिम बंगाल के परिणामों पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा: ​"यह जीत मात्र भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की उस जनता की जीत है जिन्होंने वर्षों के इंतजार के बाद सही मायने में लोकतंत्र को चुना है। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाज...

ज्वाली ट्रक और बाइक की टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे

चित्र
ज्वाली ट्रक और बाइक की टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे  ​ ज्वाली (राजेश कतनौरिया): पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत बैह महस्कर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा एक मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। ​ हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवाली-कुठेहड़ मार्ग से कुठेहड़ की ओर जा रहे थे। जब वे महस्कर के पास पहुँचे, तो सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। ​ अस्पताल में एक को मृत घोषित किया, दूसरा टांडा रेफर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुँचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने 29 वर्षीय रोहित भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टा...

प्रदेश में पंचायती राज संस्था चुनावों का विगुल बजने से सियासी पार्टीयों की राजनीतिक गरमराई

चित्र
प्रदेश में पंचायती राज संस्था चुनावों का बिगुल बजने से सियासी पार्टीयों की राजनीतिक गरमराई  (नूरपुर : विनय महाजन) नूरपुर हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव की आज हिमाचल में पंचायती राज संस्था चुनाव का विगुल बज गयाl राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने शेड्यूल तय करने के बाद एक प्रेस नोट में बताया कि प्रदेश की 3,754 पंचायतों में चुनाव होंगे। आनी और नग्गर की 2 पंचायतों का कार्यकाल 2027 में पूरा होने के कारण यहां अभी चुनाव नहीं होंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। पंचायत चुनाव में 50 लाख 79 हजार मतदाता मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। 29 अप्रैल को अधिसूचना होगी। 7, 8 व 11 मई को नामांकन प्रक्रिया होगी। 12 मई को नामांकन जांच होगी। नाम वापस लेने का समय 14 व 15 मई को रहेगा। 26 मई को पहले चरण का मतदान, 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। जिला उपायुक्त कार्यक्रम जारी करेंगे, जिसके आधार पर निश्चित होगा कि तीन चरणों में कहां-कहां कब-कब मतदान होगा। पंचायत और शहरी निकाय चुनाव पर लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।प्रदेश में...

नगरोटा बगवां: रोंखर में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत होते-होते बची

चित्र
नगरोटा बगवां: रोंखर में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत होते-होते बची नगरोटा बगवां  : हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिला के अंतर्गत आते नगरोटा बगवां उपमंडल के रोंखर गांव में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा होते-होते टल गया। एक निजी स्कूल की बस और सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी के बीच सीधी टक्कर होते-होते बची, जिससे बस में सवार दर्जनों मासूम बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है। रोंखर के एक संकरे मोड़ पर स्कूली बच्चों से भरी बस और एक बोलेरो जीप अचानक आमने-सामने आ गईं। गनीमत यह रही कि दोनों ही वाहनों की गति नियंत्रित थी और ड्राइवरों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण दोनों वाहनों के बीच टक्कर नहीं हुई। बस में सवार थे 35 बच्चे हादसे के समय स्कूल बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। अचानक ब्रेक लगने के कारण बस के भीतर बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। मुख्य बिंदु: स्थान: रोंख...

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी,चार हजार से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग

चित्र
तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी,चार हजार से अधिक छात्र परीक्षा में लेंगे भाग धर्मशाला  : नीट की परीक्षा तीन मई को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज बुधवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी 11 बजे से 1ः30 बजे तक परीक्षा हाॅल में प्रवेश कर सकते हैं जबकि परीक्षा से पहले 1ः40 बजे परीक्षा हाॅ...

आज इन 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा मोड़, जानें अपनी राशि का हाल

चित्र
आज इन 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा मोड़, जानें अपनी राशि का हाल  मेष राशि (Aries) आज प्रेम जीवन में कुछ चिंताएँ और उथल-पुथल संभव है। यदि आप किसी से अपनी भावनाओं का इज़हार करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर है। बातचीत के दौरान सावधानी बरतें ताकि गलतफहमियाँ न बढ़ें। धैर्य और सहानुभूति से काम लें, सकारात्मक सोच आपको मुश्किल समय से बाहर निकलने में मदद करेगी। वृषभ राशि (Taurus) सिंगल्स के लिए आज नए प्यार की दस्तक हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है जो आपके विचारों के प्रति आकर्षित होगा। अपने दिल की सुनें और नए रिश्तों के लिए तैयार रहें। आपकी संवेदनशीलता अपनों के साथ आपके रिश्ते को और भी मजबूत और खूबसूरत बनाएगी। मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहद सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा, जिससे आपसी समझ गहरी होगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आपकी मिलनसारिता और चतुराई नए रिश्तों को आकर्षित करने में मदद करेगी। जीवन में खुशी और संतुष्टि का संचार होगा। कर्क राशि (Cancer) अविवाहितों के लिए आज नई मुलाकातों के य...

110 किलो 'कुश' गांजे के साथ 22 भिक्षु गिरफ्तार

चित्र
110 किलो 'कुश' गांजे के साथ 22 भिक्षु गिरफ्तार कोलंबो: श्रीलंका के बंदरानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BIA) पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने देश के सुरक्षा और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। बैंकॉक से लौट रहे 22 बौद्ध भिक्षुओं के पास से करीब 110 किलोग्राम हाई-ग्रेड कैनाबिस (गांजा) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.1 अरब श्रीलंकाई रुपये आंकी गई है। बैग की 'फॉल्स वॉल' में छिपा था मौत का सामान खबरों के मुताबिक, ये भिक्षु बैंकॉक की चार दिवसीय यात्रा के बाद कोलंबो लौटे थे। हवाई अड्डे पर रूटीन चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग्स के असामान्य वजन पर संदेह हुआ। सघन तलाशी लेने पर पता चला कि: प्रत्येक बैग में गुप्त खाने (False Walls) बनाए गए थे। हर भिक्षु के बैग से औसतन 5 किलो ड्रग्स बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स उच्च गुणवत्ता वाला 'कुश' गांजा है। मास्टरमाइंड ने 'दान' के नाम पर बुना जाल जांच में यह बेहद संवेदनशील मोड़ सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी प्रशिक्षु भिक्षु (Samaneras...

सिस्टम की बेरुखी: ₹19,000 के लिए कब्र खोदकर बहन का कंकाल बैंक ले पहुंचा भाई, वायरल वीडियो

चित्र
सिस्टम की बेरुखी: ₹19,000 के लिए कब्र खोदकर बहन का कंकाल बैंक ले पहुंचा भाई, वायरल वीडियो  ​ क्योंझर (ओडिशा): ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के पटना ब्लॉक स्थित दियानाली गांव में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन की जमा पूंजी निकालने के लिए उसका कंकाल अपने कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। ​ क्या है पूरा मामला? ​दियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। जीतू की बहन ने अपने जीवन की अंतिम पूंजी—करीब 19,000 रुपये —ओडिशा ग्राम्य बैंक में जमा कर रखे थे। यह राशि उसने अपने मवेशियों को बेचकर बड़ी मुश्किल से जुटाई थी। ​बहन की मृत्यु के बाद, आर्थिक तंगी से जूझ रहे जीतू को उन पैसों की सख्त जरूरत थी। लेकिन बैंक से पैसे निकालना उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हुआ। ​ क्यों उठाना पड़ा यह कदम? ​ डेथ सर्टिफिकेट का अभाव: जीतू जब अपनी बहन के खाते से पैसे निकालने बैंक गया, तो उससे 'मृत्यु प्रमाण पत्र' (Death Certificate)...

कांगड़ा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 4 किलो चरस के साथ कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार

चित्र
कांगड़ा पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 4 किलो चरस के साथ कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार ​( हिमाचल मीडिया ब्यूरो/पंचरुखी: केवल कृष्ण) जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद कर कुल्लू जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ​ गुप्त सूचना पर बिछाया जाल ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को जिला पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर श्मशान घाट के पास दो संदिग्ध वाहनों में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस लेकर उसे बेचने की फिराक में हैं। ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। वहां एक आल्टो K-10 (HP01AA-0965) और एक मारुति TOUR (अस्थायी नंबर T1225HP0044R) खड़ी पाई गईं। आल्टो कार की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। ​ गिरफ्तार आरोपियों का विवरण ​पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हु...

ऊना: लालसिंगी में भीषण अग्निकांड, 40 झुग्गियां जलकर राख; खुले आसमान के नीचे आए प्रवासी मजदूर

चित्र
ऊना: लालसिंगी में भीषण अग्निकांड, 40 झुग्गियां जलकर राख; खुले आसमान के नीचे आए प्रवासी मजदूर ऊना (लालसिंगी): जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड स्थित लालसिंगी में एक भीषण अग्निकांड ने प्रवासी मजदूरों की दुनिया उजाड़ दी। अचानक लगी इस भयावह आग की चपेट में आने से करीब 40 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गरीब मजदूरों का आशियाना और पूरी गृहस्थी खाक हो गई, जिससे वे अब खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हैं। आसमान में छाया काले धुएं का गुबार आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया। जिस समय आग लगी, अधिकांश मजदूर अपने काम पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपना सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया। पीड़ितों में शामिल रीता, राजवती, विजय, राजू व विपिन ने रोते हुए बताया कि उनकी मेहनत की कमाई और रोजमर्रा का सारा सामान जल चुका है। दमकल विभाग और पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व...

336 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से गूंजा मां बगलामुखी मंदिर परिसर

चित्र
336 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से गूंजा मां बगलामुखी मंदिर परिसर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर में जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर "जय मां बगलामुखी" के जयघोष से गुंजायमान रहा। सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो भक्ति के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती हैं। फूलों से सजा भव्य दरबार और मंत्रोच्चारण माता की जयंती के अवसर पर मंदिर को करीब 18 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप दिया गया। ये फूल विशेष रूप से कोलकाता, गुवाहाटी और गुजरात के अलावा विदेशों से मंगवाए गए थे। उत्सव का मुख्य आकर्षण 336 ब्राह्मणों द्वारा किया गया वैदिक मंत्रोच्चारण रहा। शंखध्वनि और मंत्रों की गूंज के साथ मां बगलामुखी का आह्वान किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। 1008 कन्याओं का पूजन और महाआरती धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में माता राज कुमारी और उनके परिवार ने 1008 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। महाआरती: शाम को लुधियाना के 'जय महाकाल महाआरती सेवा परिवार' और म...

कलयुगी मामा बना 'कंस' लखनऊ के गुरुकुल में मासूम 10 वर्षीय भांजे की पीट-पीटकर हत्या

चित्र
कलयुगी मामा बना 'कंस' लखनऊ के गुरुकुल में मासूम 10 वर्षीय भांजे की पीट-पीटकर हत्या लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमनगर स्थित एक गुरुकुल से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 'रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ' के संचालक सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने अपने ही सगे रिश्ते के भांजे, 10 वर्षीय दिव्यांश की बेरहमी से पिटाई कर जान ले ली। जिस मासूम को परिजनों ने बेहतर भविष्य और संस्कारों के लिए मामा के पास भेजा था, वही मामा उसके लिए काल बन गया। पूरी रात चली बर्बरता, दीवार से टकराने पर हुआ बेहोश पुलिस जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ ने अनुशासन के नाम पर मासूम दिव्यांश को घंटों धूप में खड़ा रखा। इसके बाद पूरी रात उसे थप्पड़ों, लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। निर्दयता की हद: आरोपी ने बच्चे को इतनी जोर से लात मारी कि वह दीवार से जा टकराया और बेहोश हो गया। लापरवाही: बच्चा तड़पता रहा, लेकिन आरोपी उसे उसी हाल में छोड़कर चला गया। अगले दिन बुधवार सुबह जब उसने देखा, तो दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। साजिश में प्रेमिका भी शामिल, CCTV फ...

मण्डी: करसोग के तरौर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

चित्र
मण्डी: करसोग के तरौर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत करसोग (मण्डी): हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला के अंतर्गत करसोग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ तरौर के पास एक अनियंत्रित वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 500 मीटर गहरी खाई में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस थाना करसोग को हादसे की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुँचने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वाहन इतनी गहराई में गिरा था कि बचाव दल को शवों तक पहुँचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक करसोग तहसील के ही निवासी थे: सुनील कुमार (22 वर्ष) पवन कुमार (19 वर्ष) पुलिस कार्रवाई और मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक मण्डी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शवों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। कानूनी कार्रवाई: इस संदर्भ में पुलिस ...

सड़क नहीं तो वोट नहीं: लाहौल के कुरचैड गांव का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चित्र
सड़क नहीं तो वोट नहीं: लाहौल के कुरचैड गांव का चुनाव बहिष्कार का ऐलान  (केलांग/उदयपुर: रंजीत लाहौली) बर्फीले पहाड़ों की गोद में बसे लाहौल-स्पीति जिले के कुरचैड गांव के ग्रामीणों ने सिस्टम की बेरुखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर सड़क मार्ग से वंचित ग्रामीणों ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए आगामी सभी चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है। मुख्य मुद्दे: विकास की बाट जोहता कुरचैड ग्रामीणों ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, गांव की स्थिति आज के आधुनिक युग में भी दयनीय बनी हुई है: अधूरा सपना: गांव के लिए सड़क का काम वर्ष 2000 में शुरू हुआ था, लेकिन विडंबना यह है कि 25 सालों में एक किलोमीटर सड़क भी वाहनों के चलने लायक नहीं बन पाई है। शिक्षा पर ताला: गांव के एकमात्र स्कूल को बंद कर दिया गया है। अब नन्हे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रतिदिन 16 किलोमीटर का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है। कंधों पर 'पालकी': सड़क न होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को चारपाई या कुर्सी पर बांधकर कंधों पर ...

PM के संबोधन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुँचा विपक्ष, महिला आरक्षण बिल पर छिड़ा सियासी घमासान

चित्र
  PM के संबोधन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुँचा विपक्ष, महिला आरक्षण बिल पर छिड़ा सियासी घमासान नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन ने देश में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। जहाँ पीएम ने 'महिला आरक्षण संशोधन बिल' के संसद में गिरने को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला, वहीं विपक्ष ने इसे 'आदर्श आचार संहिता' (MCC) का उल्लंघन बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। मुख्य बिंदु: विवाद की जड़ में क्या है? विपक्ष की शिकायत: CPI सांसद पी. संदोष कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। आरोप: सरकारी मंच और मशीनरी का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग। कांग्रेस का प्रहार: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम के भाषण को 'हताशा का प्रतीक' बताया। चुनाव आयोग की दहलीज पर मामला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रधानमंत्री के संबोधन की गहन जांच की जाए। उन्होंने अपने पत्र में तर्क दिया है कि चुनाव के समय सरकारी माध्यमों का उपयोग कर विपक्षी दलों पर हमला करना पूर...

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, परन्तु दुर्घटना से बचें

चित्र
आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, परन्तु दुर्घटना से बचें  मेष राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नये निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. वृष राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है. अधिकारियों के साथ विवाद होगा. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ के प्राप्ति होगी. परिवार में विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव बना रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी बना रहेगा. मित्रों से अनबन हो सकती है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश ल...

आज किन राशियों पर होगी सितारों की कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

चित्र
आज किन राशियों पर होगी सितारों की कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी? मेष  आज आपके लिए नई शुरुआत का दिन है. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपने विचारों को साझा करने के लिए आपके पास प्रेरणा होगी. कार्यस्थल पर अपने विचारों और योजनाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करें, क्योंकि आपका दृष्टिकोण सकारात्मकता और ऊर्जा प्रदर्शित करेगा. घर पर, आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जो आपको खुशी और सुखद यादें प्रदान करेगा. आपकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नियमित व्यायाम और ध्यान करना न भूलें. छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकते हैं. संक्षेप में, आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. अपना उत्साह बनाए रखें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें. वृष  आपके प्रेम जीवन में भी सुखद बदलाव हो सकते हैं, जो आपके रिश्ते में और गहराई लाएंगे. ध्यान रखें कि आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. छोटे निवेशों पर विचार करें, लेकिन बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ें. अप...

मंडी: नैण गांव में छात्रा का गला रेतकर हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में

चित्र
मंडी: नैण गांव में छात्रा का गला रेतकर हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में  मंडी : अजय सूर्या / सरकाघाट के नैण गांव में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कॉलेज जा रही छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब 2-3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को जंगल से पकड़ लिया। आरोपी को अब पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जाएगा। वारदात के बाद नैण गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है। छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सरकाघाट थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें: एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: