भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर होगा रोमांचक
भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर होगा रोमांचक भारत(ब्यूरो):- इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और दुबई के बीच एक शानदार ट्रेन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जो करीब 1200 मील (लगभग 2000 किलोमीटर) की दूरी को समुद्र के नीचे कवर करेगा. इस अंडरवॉटर ट्रेन की मदद से यात्री समुद्र के नीचे से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर सचमुच रोमांचक होने वाला है। इस ट्रेन की स्पीड 600 किमी/घंटे से 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है और यह मुंबई से दुबई तक का सफर सिर्फ दो घंटे में तय कर सकेगी। यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है, और इसे लेकर बड़े निवेश और तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट का एक और अहम पहलू यह है कि यह भारत और दुबई के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यात्री और माल परिवहन के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ विकल्प मिलेगा। ग्लोबल मीडिया साइट.क़ॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में अब तक संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों की सं...