भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर होगा रोमांचक

भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर होगा रोमांचक

भारत समाचार

भारत(ब्यूरो):-  इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और दुबई के बीच एक शानदार ट्रेन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जो करीब 1200 मील (लगभग 2000 किलोमीटर) की दूरी को समुद्र के नीचे कवर करेगा. इस अंडरवॉटर ट्रेन की मदद से यात्री समुद्र के नीचे से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर सचमुच रोमांचक होने वाला है। इस ट्रेन की स्पीड 600 किमी/घंटे से 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है और यह मुंबई से दुबई तक का सफर सिर्फ दो घंटे में तय कर सकेगी। यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है, और इसे लेकर बड़े निवेश और तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

इस प्रोजेक्ट का एक और अहम पहलू यह है कि यह भारत और दुबई के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यात्री और माल परिवहन के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ विकल्प मिलेगा।

ग्लोबल मीडिया साइट.क़ॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में अब तक संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों की संख्या 2.80 मिलियन है। वहीं साल 2023 में अब तक पाकिस्तानियों की संख्या 1.29 मिलियन है। यानी पाकिस्तानियों के मुकाबले भारतीयों की संख्या ज्यादा है। 

हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी भी चर्चा में है और इसकी स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह सफर अगले कुछ सालों में शुरू हो सकता है। यदि यह योजना सफल होती है, तो यह यात्रियों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा, जो उनके सफर को और भी खास बना देगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर