बडियाली में चारपाई पर मरीज को ले जाने की मजबूरी, विकास के दावों पर उठे सवाल

 बडियाली में चारपाई पर मरीज को ले जाने की मजबूरी, विकास के दावों पर उठे सवाल


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

विधानसभा फतेहपुर के बडियाली गांव में सड़क सुविधा की जमीनी स्थिति उस समय सामने आई, जब एक मरीज को चारपाई पर लेटाकर मुख्य मार्ग से घर तक पहुंचाना पड़ा। सामने आई तस्वीर ग्रामीण क्षेत्र में सड़क सुविधा को लेकर किए जा रहे विकास के दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में घरों तक उचित मार्ग की सुविधा न होने के कारण मरीजों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन घर तक नहीं पहुंच पाते, जिसके चलते मरीज को चारपाई के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने की मजबूरी बन जाती है।


ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण के कारण मार्ग के निर्माण अथवा विस्तार का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उनका कहना है कि यदि संबंधित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर आवश्यक सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, तो गांव के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।


ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मौके का निरीक्षण करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा उपलब्ध होने से न केवल मरीजों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी, बल्कि आपात स्थिति में भी लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने में मदद मिलेगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर