इंस्ट्राग्राम पर हुआ प्यार,नवविवाहिता की हुई मौत, प्रेम विवाह के 24 घंटे के अंदर

इंस्ट्राग्राम पर हुआ प्यार,नवविवाहिता की हुई मौत, प्रेम विवाह के 24 घंटे के अंदर 

शादी के 24 घंटे के भीतर दुल्हन की रहस्यमयी मौत, मंदिर में दर्शन के दौरान आया चक्कर

बिहार के पूर्णिया जिले में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ प्रेम विवाह के 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई। खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया और डोली की जगह दुल्हन की अर्थी उठ गई।

घटना की जगह: जीएमसीएच (GMCH) काली मंदिर परिसर, पूर्णिया।

मृतक दुल्हन: मनीषा (उम्र: 19 वर्ष), बीए पार्ट-1 की छात्रा।

दूल्हा: दिलखुश (उम्र: 17 वर्ष), निवासी - बरदबट्टा, पलासी थाना, अररिया जिला।

समय अंतराल: शादी और मौत के बीच महज 24 घंटे से भी कम का समय।

इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अररिया के रहने वाले 17 वर्षीय दिलखुश और पूर्णिया की रहने वाली 19 वर्षीय मनीषा की पहचान करीब एक साल पहले इंस्ट्राग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। इस बीच, युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिससे नाराज होकर दोनों ने घर से भागकर मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था।

महज 10 मिनट में सब कुछ खत्म

दूल्हे दिलखुश ने बताया कि उन्होंने कल ही लव मैरिज की थी। आज शाम करीब 7:00 बजे दोनों खुशी-खुशी टहलते हुए जीएमसीएच स्थित काली मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मंदिर में प्रणाम करने के दौरान अचानक मनीषा को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ी।

दिलखुश तुरंत उसे लेकर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दौड़े, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीषा को मृत घोषित कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम महज 10 मिनट के भीतर घटित हुआ।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही जीएमसीएच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अचानक हुई इस मौत से जहाँ एक तरफ परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर