पंचायत छतरौली ( नूरपुर )में लगा ट्रांसफ़ार्मर जोकि चालू होने का इंतजार कर रहा है
पंचायत छतरौली ( नूरपुर )में लगा ट्रांसफ़ार्मर जोकि चालू होने का इंतजार कर रहा है
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश की पंचायत छतरोली में विद्युत् विभाग की आरडीएसएस योजना के तहत लगाया गया विद्युत् ट्रांसफ़ार्मर चालू न होने से लोगों के लिए यह ट्रांसफ़ार्मर सफ़ेद हाथी सिद्ध हो रहा है l गौरतलब है कि गांव की अधिक आवादी होने के कारण लम्बे समय से लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही थी लोगों ने यहाँ अतिरिक्त व्यवस्था की मांग उठाई थी जिसके चलते विभाग द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की गई l लोगों को उम्मीद थी अब समस्या दूर हो जाएगी लेकिन लम्बे समय से लगे उक्त ट्रांसफ़ार्मर को विभाग चालू करना ही भूल गया है उक्त ट्रांसफार्मर के लिए पोल और तारें इत्यादि उपकरण पिछले काफ़ी दिनों से स्थापित कर दिए गए लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर को चालू करने में हो रही देरी समझ से परे है l *स्थानीय लोगों का कहना है इससे पहले गांव में एक ही विद्युत् ट्रांसफ़ार्मर था जिसके चलते अक्सर लोड की बहुत बड़ी समस्या लोगों को पेश आती थी l गर्मी के मौसम में तो हालात बद से बदतर हो जाते थेl * स्थानीय लोगों द्वारा अक्सर विद्युत् आपूर्ति को अपग्रेड करने की मांग उठाई जाती थी इस मांग को देखते हुए यहाँ विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफ़ार्मर की व्यवस्था की गई जिसे स्थापित किए हुए भी कई दिन बीत गए हैं l लोगों ने विभाग से मांग की है कि उक्त ट्रांसफ़ार्मर को शीघ्र अति शीघ्र चालू किया जाये ताकि लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेl राजस्थानी लोगों का यह भी कहना है कि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में विद्युत बोर्ड कितना जनहितेषी है इसका पता प्रदेश की पंचायत छतरोली से लगता है l * **इस मामले मे सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड पंकज धीमान नूरपुर का कहना है कि आर डी एस एस योजना के तहत छतरोली गांव में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया l कुछेक जरूरी उपकरणो की कमी है जैसे ही उपकरण उपलब्ध होते हैं इसे चालू कर दिया जायेगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें