जिस कृषि विश्वविद्यालय में 3 वर्षों से स्थायी कुलपति नहीं, उसकी दुर्दशा होना स्वाभाविक : त्रिलोक कपूर

जिस कृषि विश्वविद्यालय में 3 वर्षों से स्थायी कुलपति नहीं, उसकी दुर्दशा होना स्वाभाविक : त्रिलोक कपूर


पालमपुर

 भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता श्री त्रिलोक कपूर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय आज अपनी सबसे खराब स्थिति से गुजर रहा है और इसके लिए प्रदेश सरकार की गलत नीतियां एवं उदासीनता पूरी तरह जिम्मेदार हैं।


उन्होंने कहा कि जिस कृषि विश्वविद्यालय में पिछले 3 वर्षों से स्थायी कुलपति (वाइस चांसलर) की नियुक्ति नहीं हो पाई हो, उस विश्वविद्यालय की दुर्दशा होना स्वाभाविक है। स्थायी नेतृत्व के अभाव में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


त्रिलोक कपूर ने कहा कि महीने की 7 तारीख बीत जाने के बाद भी कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके परिवार आर्थिक संकट मंडरा रहा है । दूसरी ओर छात्रों की फीस में बढ़ोतरी कर सरकार ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।


भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नजर विश्वविद्यालय की लगभग तीन हजार कनाल बहुमूल्य भूमि पर है और उसे कौड़ियों के दाम पर बेचने की मंशा से विश्वविद्यालय को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। यह प्रदेश के हितों, कृषि शिक्षा और अनुसंधान के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।


कपूर ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाएं भी बदहाल हैं। परिसर में स्थायी चिकित्सक तक उपलब्ध नहीं है, नई नियुक्तियां बंद पड़ी हैं और कर्मचारियों तथा शिक्षकों का मनोबल लगातार गिर रहा है। 


त्रिलोक कपूर ने कहा कि सरकार की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि वह कृषि विश्वविद्यालय को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है।


भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कृषि विश्वविद्यालय में तत्काल स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए, कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए, छात्रों पर डाला गया अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम किया जाए तथा विश्वविद्यालय की भूमि और स्वायत्तता की रक्षा सुनिश्चित की जाए।


त्रिलोक कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला, तो भाजपा इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी जनआंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर