बल्ह में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया सम्मानित

 बल्ह में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया सम्मानित


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक ग्राउंड में बुधवार को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को जनसेवा और विकास में योगदान के लिए टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत गांवों में बसती है और पंचायत प्रतिनिधि विकास की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवकों का सम्मान लोकतंत्र और जनसेवा की भावना का सम्मान है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।

एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने सम्मानित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बल्ह क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

समारोह में कांग्रेस जिला मंडी की प्रधान चम्पा ठाकुर, अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर रामकृष्ण अभिलाषी, जल शक्ति, लोक निर्माण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, नगर निगम मंडी के पार्षद, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष मीना देवी, नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर