पीड़ित पोंग विस्थापित कनवीनर कमेटी द्वारा जाट पैलेस राजा का तालाब में पोंग विस्थापितों के मुरब्बा आदि संबंधित समस्याओं को लेकर एक जनसभा की गई
पीड़ित पोंग विस्थापित कनवीनर कमेटी द्वारा जाट पैलेस राजा का तालाब में पोंग विस्थापितों के मुरब्बा आदि संबंधित समस्याओं को लेकर एक जनसभा की गई । सरदार प्रेम सिंह कनवीनर कमेटी अध्यक्ष की उपस्थिति में आज की जनसभा का पूर्ण आयोजन सफल तरीके से हुआ । इस जनसभा में शोकिनी कपूर, जिला अध्यक्ष किसान सभा हिमाचल, बतौर अतिथि वक्ता रहे और उन्होंने 10 अगस्त को किसान सभा द्वारा उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया । इस आक्रोश प्रदर्शन में इसबार पोंग विस्थापित परिवार भी भाग लेंगे ।
जनसभा को संबोधित करते हुए साहित्यकार पंकज दर्शी, कनवीनर कमेटी संचालक ने पोंग विस्थापितों से एक शिकायत परफॉर्मा भी भरवाया जिसके माध्यम से वे संबंधित विभाग में विस्थापितों की परेशानियों का हल निकलवाएंगे ।
आज पीड़ित पोंग विस्थापित जनसभा में 300 के लगभग मुरब्बा पात्रों द्वारा अपनी मुरब्बा संबंधी परेशानी का ब्यौरा लिखित रूप में दर्ज किया गया ।
कनवीनर कमेटी में कुछ नए सदस्यों का चयन भी हुआ जो पीड़ित पोंग विस्थापित परिवारों तक कमेटी के कार्य की आगामी रूप रेखा को स्पष्ट तरीके से पहुंचाएंगे ।
इन नए सदस्यों में सरेष्टा देवी, तुलसी राम, अश्वनी कुमार, अरविंद कौंडल, राजीव शर्मा, सिकंदर सिंह, देसराज मनकोटिया, रूमेल सिंह, मुनीश कौंडल, प्रताप चंद के नाम सम्मिलित किये गए ।
आज की जनसभा में कनवीनर कमेटी के मुख्य सदस्य डॉ अशोक सोमल, भीखम सिंह, प्रेम चंद , अश्वनी कश्यप, मनोहर लाल, केवल कृष्ण आदि ने बेहतर योगदान दिया और पोंग विस्थापितों को शिकायत परफॉर्मा भरने और उनकी परेशानियों का एक दस्तावजीकरण भी किया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें