वन महोत्सव अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के तहत 450 पौधे किए गए रोपित

वन महोत्सव अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल
ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के तहत 450 पौधे किए गए रोपित




स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाकर एवं रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित बनाकर ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में 133 ईको टॉस्क फोर्स, (डोगरा) कुफरी शिमला द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ सेहत के नाम’ कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन महोत्सव जैसे अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना एक पुण्य का काम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह पौधारोपण करें और उसकी सुरक्षा अवश्य करें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा इस अवसर पर गूललर का पौधा रोपित किया गया।
डॉ. शांडिल ने सामुदायिक भवन बशील की मुरम्मत कार्य के लिए 02 रुपए, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बशील के भवन की मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, जाबल घाटी से चनोड़ तक की सड़क मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने बशील में स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
वन महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों व अन्य द्वारा देवदार, बाण, आंवला, दाड़ू ,जामुन, कचनार आदि प्रजातियों के लगभग 450 पौधे रोपित किए गए।  
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, ज़िला परिषद सदस्य हरी चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत बशील की प्रधान किरण देवी, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद, ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान वीरेंद्र कवर, ग्राम पंचायत काहला के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बशील के उप प्रधान बलवीर सिंह, ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान हरिदत्त, बीडीसी सदस्य भगत राम, भोगेश कुमार, कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रोपदी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर