शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर की रोवर रेंजर इकाई द्वारा आज विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर की रोवर रेंजर इकाई द्वारा आज विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 32 रोवर एवं रेंजर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्काउट स्कार्फ धारण कर स्काउटिंग एवं गाइडिंग के आदर्शों, सेवा भावना तथा एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


उप प्राचार्या प्रो. कल्पना ऋषि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सत्र के दौरान रेंजर लीडर किरण ने प्रतिभागियों को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दिवस विश्व स्काउट आंदोलन की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। स्काउट स्कार्फ को भाईचारे, अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं समर्पण का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों को स्काउट प्रतिज्ञा एवं स्काउट नियमों का अपने दैनिक जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया।प्रो. कल्पना ऋषि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं स्वैच्छिक सेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर मनीषा शर्मा तथा प्रोफेसर रविन्दर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर