हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, प्रतिशोध का शासन चल रहा है; विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

 हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, प्रतिशोध का शासन चल रहा है; विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर



भाजपा नेताओं, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, झूठे मुकदमों की श्रृंखला लोकतंत्र पर हमला : जयराम


प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार का पूरा ध्यान राजनीतिक विरोधियों पर केस बनाने में : नेता प्रतिपक्ष


भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और जनविरोधी फैसलों की दस्तावेज़ी चार्जशीट तैयार करेगी भाजपा, गांव-गांव जाकर खोलेगी सरकार की पोल


मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें, प्रतिशोध की राजनीति छोड़ें, अन्यथा जनता 2027 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी : जयराम ठाकुर



शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय बदले की भावना, राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक दुरुपयोग का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी शांतिप्रिय संस्कृति, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश की पहचान को प्रतिशोध की राजनीति से जोड़ने का प्रयास किया है।


उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले विकास कार्यों और जनहित के संस्थानों को बंद करने का अभियान शुरू किया। इसके बाद राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की शुरुआत हुई और आज स्थिति यह है कि जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाता है या भाजपा के साथ खड़ा दिखाई देता है, उसके खिलाफ किसी न किसी प्रकार की कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत, नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश दिया। धर्मशाला नगर निगम, सोलन नगर निगम, हमीरपुर और कांगड़ा जिला परिषद सहित अनेक स्थानीय निकायों में भाजपा की जीत से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई। जनता के इस जनादेश को स्वीकार करने के बजाय सरकार ने विजयी जनप्रतिनिधियों को परेशान करने का रास्ता चुना।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक होशियार सिंह, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित अनेक भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं या जांच एजेंसियों का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, भाजपा में शामिल हुए नेताओं, उनके परिवारों और सहयोगियों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि किसी भी प्रकार से भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले तैयार किए जाएं।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रधानों, नगर निकाय प्रतिनिधियों और पार्षदों को भी चुनाव जीतने के बाद विभिन्न प्रकार के नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सम्मान देने के बजाय उन्हें प्रताड़ित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।


जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल चुकी हैं। हत्या, गोलीकांड, महिलाओं के खिलाफ अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामलों पर सरकार की सक्रियता दिखाई नहीं देती, लेकिन राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केस बनाने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहली बार ऐसा माहौल बना है जहां पुलिस और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव की चर्चा खुलेआम हो रही है।


उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस विभाग के हार्मनी ऑफ पाइंस ऑर्केस्ट्रा विवाद में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद समय पर कार्रवाई न होना भी सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी को भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिक की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।


जयराम ठाकुर ने प्रदेश में फोन टैपिंग और सर्विलांस को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों, विधायकों या विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर अवैध निगरानी रखी जा रही है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर हमला है। उन्होंने मांग की कि यदि ऐसे आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर