फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुटवासी के पूर्व प्रधान सरदार हरिंदर पाल सिंह के भेरता स्थित खेतों में स्थापित बोरवेल का उद्घाटन जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के कर कमलों से विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बोरवेल की स्थापना से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को खेती-बाड़ी में काफी सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने इसे कृषि के लिए लाभकारी पहल बताते हुए सरदार हरिंदर पाल सिंह के प्रयासों की सराहना की।
उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधान रजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह शर्मा, पूर्व प्रधान उत्तम चंद, राजकुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, तेजा सिंह, जोगिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, जगदेव सिंह, सुशील कुमार, ओम प्रकाश पठानिया, रिढ़कू राम, शशि पाल, रमेश शर्मा, प्रकाश धीमान, प्रीतम धीमान, जगतार सिंह, मुकेश कुमार, रमन कुमार तथा सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बोरवेल को क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे खेती में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें