शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया रावमावि मंगला के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास, 73 लाख से बनेंगे दो कमरे, एक परीक्षा हॉल, ड्रेसिंग रूम तथा मंच 

  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया रावमावि मंगला के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास,



73 लाख से बनेंगे दो कमरे, एक परीक्षा हॉल, ड्रेसिंग रूम तथा मंच 

जिला चंबा में स्कूल भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यों पर खर्च किए जा रहे 5 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये -रोहित ठाकुर 

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय मंगला के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। 73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन में दो कमरे एक परीक्षा हाल के अतिरिक्त एक ड्रेसिंग रूम व एक मंच का निर्माण किया जाएगा।
 
इस अवसर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आने के उपरांत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है तथा सरकार के इन प्रयासों के बदौलत आज राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस/परख-2025) में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा देश भर में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल 21वें सथान पर था। उनहोंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष प्रयास किए हैं तथा इस कडी में हिमाचल प्रदेश में सीधी भर्ती के माध्यम से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लगभग 500 पद भरे गए हैं जिनमें से जिला चंबा मे टीजीटी मेडिकल व नान मैडीकल के 105 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा की जिला चंबा में टीजीटी आर्ट्स के 109 खाली पदों को शीघ्र ही भर दिया जाएगा । रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की बदौलत ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि दर्ज की गई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य के स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने तथा आधारभूत ढांचागत विकास के लिए अधिक छात्रों वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला चंबा हिमाचल प्रदेश का मुकुट है तथा शिक्षा की दृष्टि से जिला चंबा का विशेष महत्व है इसलिए वर्तमान प्रदेश सरकार ने यहां पर शिक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में राज्य सरकार ने अध्यापकों के विभिन्न वर्गों के 1800 पदों को भरने की स्वीकृति दी है जिनमें से 1200 पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
 शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलो में पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय पढ़ने को निर्णय लिया है इसके अलावा राज्य के 350 अध्यापकों को सिंगापुर में अवलोकन भ्रमण के लिए भेजा गया ताकि अध्यापन के आधुनिक व नए तौर तरीकों को सीख कर वे उन्हें अपने स्कूलों में लागू कर सकें। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से भी अनेक विद्यार्थियों को सिंगापुर व कंबोडिया के अवलोकन भ्रमण पर भेजा गया है। 
 शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में 9666 करोड़ पर खर्च कर रही है जो कि कुल बजट का 18 प्रतिशत है। शिक्षा मंत्री ने स्थानीय वासियों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में बायोलॉजी की कक्षाएं आरंभ करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान के निर्माण के लिए प्राकलन के अनुसार अवशयक धनराशि उपलब्ध करवाने का भी अशवासन दिया।
 इससे पूर्व चंबा सदर के विधायक नीराज नैयर ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने चंबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों भवनो व अन्य निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 73 लाख के लिए उनका का आभार व्यक्त किया। नीरज नैयर ने कहा की चंबा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित स्कूलों के लगभग 1.5 करोड़ रुपए के अन्य आकलन भी शिक्षा विभाग को स्वीकृत के लिए भेजे गए हैं जिनकी जल्दी स्वीकृति प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्रम मे उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) विकास महाजन ने भी संबोधित किया उन्होंने विद्यालय परिसर में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री साहित अन्य गणमान्य अतिथियों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। 

इस अवसर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर के अतिरिक्त चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन‌, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियांता कनव बढ़ोतरा, एचपीएसईबीएल के अधिशासी अभियांता हंसराज, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज, ओएसडी (शिक्षा) उमाकांत सहित अनेक गनमानय व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर