मोदी साहब वीक हैं तभी तो पेपर लीक है के नारों से गूंजा नेरचौक बाजार कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

 मोदी साहब वीक हैं तभी तो पेपर लीक है के नारों से गूंजा नेरचौक बाजार कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली


नेरचौक : अजय सूर्या /

29 जुलाई बल्ह कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अध्यक्ष अरुण ठाकुर की अगुवाई में नेरचौक बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी साहब वीक हैं तभी तो पेपर लीक है और चंदा चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद छोड़ना उनकी नाकामी का परिणाम है। चंपा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर उठे सवालों ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव और ग्राम सभाओं तक जाएगी तथा जनता के बीच अपनी बात रखेगी।चंपा ठाकुर ने सांसद कंगना रनौत की कथित टिप्पणी की भी आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं के लिए जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया गया, वह निंदनीय है और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी सांसद कंगना रनौत की आलोचना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रयुक्त भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का वास्तविक चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, अजय ठाकुर, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव साहिल ठाकुर, रिंपल चौधरी, ललित कुमार, पार्षद सुनील चौधरी, सरदार अमृतपाल, चेत सिंह ठाकुर, सोनू, पूर्व पार्षद अभिषेक, लाल सिंह चौधरी, राधेश्याम सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर