प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब सस्ती दरों पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ

 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब सस्ती दरों पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ


अजय सूर्या, नेरचौक।

बल्ह क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए रत्ती में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बल्ह मंडल के संयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और किफायती बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि महंगी दवाइयों के कारण कई लोग समय पर उपचार नहीं करा पाते, ऐसे में जन औषधि केंद्र आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यहां उपलब्ध जेनेरिक दवाइयाँ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती हैं और उनकी कीमत ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में काफी कम होती है।

देवेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से डॉक्टर की सलाह के अनुसार जन औषधि केंद्र से जेनेरिक दवाइयाँ खरीदकर इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि रत्ती में जन औषधि केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य सेवाएँ पहले की अपेक्षा अधिक सुलभ बनेंगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने केंद्र के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन