जसूर पीएचसी में पानी घुसा,मरीजो को उपचार में आई दिक्कत

 जसूर पीएचसी में पानी घुसा,मरीजो को उपचार में आई दिक्कत


(नूरपुर:-विनय महाजन)                                

   नूरपुर प्रदेश के जसूर कस्बे  में आज हुई दोपहर मूसलाधार वारिश से कस्बे की पीएचसी में पानी घुस गया।जिसके चलते वहां उपचार करने आये मरीजो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पीएचसी में तैनात डॉक्टर मंगल दास ने बताया कि गत रात हुई बारिश से पानी पीएचसी के कमरों में आ गया था,जिसके चलते कमरों में कीचड़ व मिट्टी जमा हो गयी थी।उन्होंने कहा कि भवन में कम्प्यूटर ,वैक्सीन रेफ्रिजरेटर आदि को पानी आने से खराबी व समस्या पैदा हो सकती है।बगैरहवही आज इलाज करवाने आई एक महिला जिसे बुखार था,उसको पानी मे चलकर अपना उपचार करवाना पड़ा।स्थानीय नागरिकों न सरकार से  आग्रह किया है कि उक्त गली में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि उपचार करवाने आ रहे मरीजो को परेशानी का सामना न करना पडे l इस अवसर पर  पूर्व पार्षद रवि नैय्यर का कहना है कि पिछले वर्ष भी उक्त नाली की सफाई की गयी थी,जब तक इसका स्थाई समाधान नही निकला,हर बरसात में यह समस्या आयेगी।।वही इस संदर्भ में पंचायत  अंजना देवी ने बताया कि कल उक्त स्थल का दौरा करके पानी के उचित निकासी का प्रबंध की योजना बनाई जाएगी!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में