हार के बाद भी जननेता बने चमन राही, धन्यवाद यात्रा में हुआ भव्य स्वागत

 हार के बाद भी जननेता बने चमन राही, धन्यवाद यात्रा में हुआ भव्य स्वागत



अजय सूर्या नेरचौक : जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र खिलड़ा से चुनाव में पराजित होने के बावजूद अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही की लोकप्रियता बरकरार है। चुनाव के बाद निकाली गई उनकी धन्यवाद यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

समर्थकों ने कहा कि चमन राही ने व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर सुंदरनगर के सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ी। उनका कहना था कि राही के संघर्ष के चलते सुंदरनगर को जिला परिषद अध्यक्ष पद मिला, जिसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस दौरान लोगों ने भविष्य में भी उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का भरोसा जताया।

सभा को संबोधित करते हुए चमन राही ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सुंदरनगर को उसका अधिकार दिलाना था। उन्होंने दावा किया कि उनके संघर्ष और राजनीतिक प्रयासों के कारण भाजपा नेतृत्व को सुंदरनगर के पक्ष में निर्णय लेना पड़ा। राही ने कहा कि उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष पद रविदासी समाज के प्रतिनिधि को दिलाने का संकल्प लिया था, जो आज पूरा हुआ है। उन्होंने इसे पूरे सुंदरनगर की जीत बताते हुए कहा कि वह आगे भी सामाजिक न्याय, जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।


फोटो केप्शन : चमन राही का स्वागत करते हुए स्थानीय लोग

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर