पर्यावरण के संदेश के उद्देश्य से जुडिशल विभाग ने नूरपुर क्षेत्र मे किया आज पौधारोपण

 पर्यावरण के संदेश  के उद्देश्य से जुडिशल विभाग ने नूरपुर क्षेत्र मे किया आज पौधारोपण 


( नूरपुर:-विनय महाजन)                               

  नूरपुर क्षेत्र नजदीक लखदाता डिफेंस रोड नूरपुर मे  पर्यावरण संदेश के उद्देश्य को लेकर जुडिशल विभाग द्वारा आज औषधि युक्त पौधारोपण दोपहर बाद  किया गया l यह कार्यक्रम प्रदेश में विधिक साक्षरता सर्विस अथॉरिटी द्वारा आजकल लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे हैं l यह  कार्यक्रम वन विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गयाl इस अवसर पर  जुडिशल विभाग नूरपुर  के माननीय अतिरिक्त सेशन जज  हितेंद्र शर्मा नूरपुर (1)व अतिरिक्त सेशन जज(2) नितिन मित्तल व  सीनियर सिविल जज व अतिरिक्त चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट व सब डिविजनल लीगल सर्विस अथॉरिटी की चेयरमेन दीपाली गंभीर नूरपुर व सिविल जज डॉक्टर पुष्प लता नूरपुर  व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी नूरपुर ( काँगड़ा )  के एस जरियाल  व अधिवक्ता एसोसिएशन नूरपुर के अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर सभी ने इस अवसर पर मेडिकल मेडिकेटेड प्लांट लगाकर पर्यावरण का संदेश दियाl इस कार्यक्रम में  वन विभाग के वन मंडल अधिकारी संदीप कोहली व नूरपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी नूरपुर जगजीत चावला और अन्य अधिकारी के साथ अधिवक्ता एसोसिएशन के कुछ सदस्य भी शामिल हुए जिन्होंने इस अवसर पर पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जिसमे पौधे हरड़ बहेड़ा अमला अर्जुन के पौधे लगाए 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: