रोटरी रॉयल सोलन द्वारा HPTDC होटल 'द पाइनवुड', बारोग के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर बहुत सफल रहा।

 रोटरी रॉयल सोलन  द्वारा HPTDC होटल 'द पाइनवुड', बारोग के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर बहुत सफल रहा।


HPTDC होटल 'द पाइनवुड', बारोग में रोटरी रॉयल सोलन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
क्लब प्रेजिडेंट जितेंदर भल्ला  ने बताया कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है।
 सचिव मनोज कोहली ने कहा कि रक्तदान कोलस्ट्राल घटाने में मदद करता है। रक्तदान करने से शरीर में नया खून और नए सेल्स बनते हैं जो रक्त को पतला करते हैं।
 प्रोजेक्ट चेयरमैन रमन शर्मा ने  बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और हमारी त्वचा साफ व सुंदर बनती है। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ. अनिल कपूर, उप महाप्रबंधक, एचपीटीडीसी बरोग–कसौली–पांवटा कॉम्प्लेक्स के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री महेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक, एचपीटीडीसी कसौली, श्री पूरण चंदेल, कनिष्ठ अभियंता, तथा बरोग एवं कसौली इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता एवं पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


हमारे अपने रोटेरियन नंद लाल शर्मा और रोटेरियन ओमेष मित्तल को विशेष सलाम, जिन्होंने खुद रक्तदान करके मिसाल कायम की। हम रोटरी क्लब ऑफ़ पांडिचेरी नेबुला के उन दो सदस्यों के प्रेरक कदम की भी सराहना करते हैं, जो अपनी यात्रा के दौरान रक्तदाता के रूप में इस नेक काम में शामिल हुए।

 रक्तदान शिविर मैं रोटेरियन मनोज कोहली – सचिव,रोटेरियन रमन शर्मा – प्रोजेक्ट चेयरमैन,रोटेरियन शशांक पाहुजा – प्रोजेक्ट को-चेयरमैन और कोषाध्यक्ष
,रोटेरियन देश मित्र,रोटेरियन डॉ. सौरभ शर्मा,रोटेरियन डॉ. उदित कुमार,रोटेरियन अनिल चौहान,रोटेरियन नंद लाल शर्मा,रोटेरियन रजनीश सूद,रोटेरियन आर्यन रामोल्टा,रोटेरियन कमल यादव आदि मुख्या रूप से शमिल  रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार