कंसा डम्पिंग साइट मामले पर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी का बयान
कंसा डम्पिंग साइट मामले पर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी का बयान
नेरचौक : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा डम्पिंग साइट मामले को लेकर पूर्व प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डम्पिंग साइट से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के कारण आसपास के गांवों में दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में रोष है।
सुमन चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कहीं लापरवाही या नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डम्पिंग साइट का वैज्ञानिक तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती और प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिलनी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें