एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

 एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी



एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीषा आर्या के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को संस्था पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में श्रद्धांजलि दी

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत शौर्य पराक्रम उत्कृष्ट रण कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम से 3 मई 1999 को पाकिस्तान से शुरू हुए कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय प्राप्त कर विश्व विजयी तिरंगा लहराकर पाकिस्तान को हरा दिया लेकिन इस युद्ध में भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है और भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है

इस दौरान श्रद्धांजलि देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार अलका टंडन मनीषा आर्या मीना जोशी मनीष साहू प्रशांत अग्रहरि नीम गोस्वामी आशा दरम्वाल महेश साहू हर्षित आर्या विनीत टंडन सोनू साहू मीरा श्रोत्रिय जानकी कश्यप नन्दकिशोर आर्या गिरीश चन्द लोहानी प्रयाग दत्त जोशी हरीश आर्या संदीप यादव रजत दिवाकर सूरज मिस्त्री सुशील राय अरविंद कुमार अमित गोस्वामी कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार